অসমExpress
শেহতীয়া খবৰ

सिद्धार्थनगर में 03 मार्च को छटवे चरण में होंगे चुनाव, रहेगी सख्त पाबंदी

सिद्धार्थनगर में 03 मार्च को छटवे चरण में होंगे चुनाव, रहेगी सख्त पाबंदी

फजले रसूल /दैनिक सामना/सिद्धार्थनगर

कोरोना महामारी के बीच 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान कर दिया गया है.

जानकारी के मुताबिक, मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने बताया कि पांचों चुनाव राज्यों में 15 जनवरी तक रैली, रोड शो आदि की इजाजत नहीं दी जाएगी। किसी भी राजनीतिक दल या उम्मीदवार को फिजिकल चुनावी रैलियों की इजाजत नहीं होगी। किसी भी नुक्कड़ सभा का आयोजन भी नहीं किया जा सकेगा। इसके अलावा चुनाव में जीत के बाद भी जुलूस निकालने पर प्रतिबंध लगाया गया है। डोर टू डोर कैंपेन के लिए केवल 5 लोग ही जा सकते हैं। 15 जनवरी के बाद हालात का जायजा लेकर चुनाव आयोग फैसला लेगा

चीफ इलेक्शन कमीश्नर सुशील चंद्रा ने बताया कि सभी उम्मीदवारों के लिए आपराधिक जानकारी देना जरूरी होगा. सभी उम्मीदवारों को अपना आपराधिक रिकॉर्ड चुनाव आयोग द्वारा बनाई गई Know Your Candidate ऐप पर उपलब्ध करानी होगी. चुनावों में पैसों के दुरुपयोग पर खास नजर रखी जाएगी. आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत के लिए See Vigil ऐप बनाई गई है, जिस पर आम जनता फोटो या वीडियो शेयर कर सकेगी. चुनाव आयोग 100 मिनट के भीतर इसका संज्ञान लेकर कार्रवाई करेगा.

Related posts

ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन की मीटिंग केसवार में ,जिलाध्यक्ष ने किया संबोधित

Web1Tech

सपा गरीबों, कमजोरों, अति पिछड़ों की सच्ची हितैषी- चिनकू यादव

Web1Tech

2022 में उत्तर प्रदेश का विधान सभा चुनाव सेमीफाइनल नहीं फाइनल है – अखिलेश सिंह यादव

Web1Tech