অসমExpress
আন্তৰ্জাতিক ক্ৰীড়া বিনোদন ব্যৱসায় যোৱা ২৪ ঘণ্টা ৰাজ্যসমূহ শেহতীয়া খবৰ

विधान सभा सामान्य निर्वाचन- 2022 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु थाना- शोहरतगढ़ व एसएसबी की संयुक्त टीम ने किया एरिया डोमिनेशन 

विधान सभा सामान्य निर्वाचन- 2022 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु थाना- शोहरतगढ़ व एसएसबी की संयुक्त टीम ने किया एरिया डोमिनेशन

फजले रसूल/दैनिक सामना/सिद्धार्थनगर

डॉ0 यशवीर सिंह पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में, श्री सुरेश चन्द्र रावत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन व श्री हरिशचन्द क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण में आज दिनांक 23.01.2022 को आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 चुनाव आचार संहिता को लेकर थाना शोहरतगढ़ पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से थाना क्षेत्र के ग्राम परसा, लोहटी, चरिगवां, चन्दई, पिपरा, कोटिया बाजार, मोहनकोला, धन्धरा तथा गनेशपुर मे एरिया डोमिनेशन कर लोगों को आचार संहिता के नियम निर्देश की जानकारी दी । इस दौरान लोगों को आचार संहिता से संबंधित जानकारी भी दी गई है । प्रत्याशियों के बोर्ड/ बैनर व वाल पेंटिंग को ढकने का भी कार्य किया जा रहा है । एरिया डोमिनेशन के दौरान पुलिस उपाधीक्षक शोहरतगढ़, श्री हरीश चन्द्र सहित श्री आर.के. ठाकुर मय एसएसबी टीम 44 बटालियन, प्रभारी निरीक्षक थाना चिल्हिया श्री ज्ञानेन्द्र कुमार राय, प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़, वेद प्रकाश श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक रविकांत मणि त्रिपाठी व स्थानीय पुलिस जवान मौजूद रहे ।

Related posts

पुलिस अधीक्षक महोदय सिद्धार्थनगर द्वारा शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का किया गया निरीक्षण

Web1Tech

युवा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंदों में किया गया कंबल वितरण

Web1Tech

कार और बाइक का टकराव,4 घायल दो की हालत बहुत गंभीर

Web1Tech